महेंद्रगढ़। सीगड़ा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत की चौथी पुण्यतिथि पर बीएमडी फाउंडेशन सीगड़ा के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 11 पौधे लगाए।
विज्ञापन
फाउंडेशन के सदस्यों ने गांव के बस स्टैंड पर पौधे लगाकर देखरेख की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार सरपंच ने की। आरपीएफ से सेवानिवृत्त निरीक्षक सरजीत सिंह की देखरेख में पौधरोपण किया गया। युवाओं ने मंजीत को श्रद्धासुमन अपिर्त किए। बीएमडी फाउंडेशन चेयरमैन ने कहा की फाउंडेशन से जुड़े युवा पर्यावरण संरक्षण में मुख्य भूमिका निभाएं यही मंजीत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सरवन सिंह, कर्मपाल यादव, कर्मवीर यादव, चंदन कुमार, पवन रसूलपुर आदि मौजूद रहे।