फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलघर में पहुंचा पानी... शहर में आज से होगी नियमित पेयजल आपूर्ति

Wed, 22 May 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव देवास स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के टैंक को भर दिया गया है अब आज से शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए हैं। इनके माध्यम से शहर में पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

शहर की करीब 50 हजार की आबादी को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी के हिसाब से 6.45 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। नहरी पानी उपलब्ध होने के बाद नियमित रूप से आपूर्ति की जाती है, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के पास नहरी पानी बंद होने की स्थिति में महज 14 दिन का ही पानी स्टोर हो सकता है। इसके बाद एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आपूर्ति की जाती है।
नहरी पानी बंद होने के बाद 14 दिन होती है नियमित आपूर्ति
शहर की आबादी के हिसाब से गांव देवास स्थित जलघर के चार टैंक में 14 दिन का पानी स्टोर हो सकता हैं। प्रतिदिन शहर की 50 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। देवास जलघर से पानी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने सात बूस्टिंग स्टेशन में भेजा जाता है। यहां से अलग-अलग कॉलोनियों में पानी आपूर्ति होता है। इन सात स्टेशनों से स्टेशन से शहर की करीब 50 हजार की आबादी को पानी दिया जाता है।
विज्ञापन

गत शनिवार को नहरों में पानी पहुंचा था। अब तीन टैंकों को भरा जा चुकी है व एक टैंक को जल्द भर लिया जाएगा। अब आज से शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें