फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 एमएम बारिश से घरों और सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
फोटो संख्या:50- सतनाली अंडरपास में भरा बरसात का पानी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
क्षेत्र में गत तीन दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है। शनिवार दोपहर करीब चार बजे झमाझम बारिश होने से शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भर गया। जिससे आमजन व दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में सीवरेज ओवरफ्लो होकर घरों में पानी घुस गया। दूसरी ओर बरसात से बारिश से कपास, बाजरा व ग्वार की फसलों को लाभ हो रहा है। जिससे किसानों के चेहरे खिले दिखाई दे रहे है। नारनौल में 17 अगस्त को 24 एमएम व 16 अगस्त को 18 एमएम हुई थी। वहीं महेंद्रगढ़ में पांच एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 अगस्त की शाम को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद रुक-रुककर बारिश हो रही थी। 15 अगस्त की सुबह भी झमाझम बारिश हुई थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह पांच बजे तक जारी रही। इसके बाद शनिवार को करीब चार बजे तक अच्छी बारिश हुई। बारिश का दौरा रुक-रुककर शाम छह बजे तक जारी रहा। जिसके कारण शहर के अधिकतर हिस्से में पानी जमा हो गया। वहीं, नांगल चौधरी और अटेली में भी अच्छी बारिश हुई है।
इन स्थानों पर जमा हुआ बरसाती पानी
बारिश से मोहल्ला रावका, मिश्रवाड़ा, सेन चौक, अनाज मंडी, अस्पताल प्रांगण, नई सराय, जमालपुर, बड़ का कुआं, पुरानी कचहरी, मुख्य बाजार, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, खटीकन चौक, सीआईए रोड, महिला थाने के पास, नलापुर रोड पर पानी जमा हो गया। मोहल्ला कैलाश नगर में भारी बारिश होने के कारण सीवर ओवरफ्लो होने से सुधीर, सुशील, मोहनी, होशियार, महेश, मनोज व कालीचरण के घर में करीब एक फुट के लगभग पानी भर गया। घरों में पानी भरने से जरूरी सामान खराब हो गया। मोहल्ला कैलाश नगर में घरों में पानी घुसने से मोहल्लवासी नगर परिषद को कोसते रहे। लोगों ने बताया कि सीवर की समस्या को लेकर नगर परिषद में कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, कर्मचारियों ने मोहल्ला के सीवर व गलियों की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा बारिश में समय उन्हें भुगतना पड़ रहा है। सुभाष स्टेडियम से लेकर महता चौक पर सड़क मार्ग को पक्का बनाया जा रहा है। इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण कीचड़ होने से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक व राहगीरों का निकला मुश्किल हो रहा है। सीआईए रोड पर पानी जमा रहा।
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास में भरा पानी
शहर में बने रेलवे अंडरपास में पानी की निकासी होने के बावजूद एक-दो फुट तक पानी भर गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। अंडरपास में भरे पानी को प्रशासन द्वारा इंजन लगाकर निकाला जा रहा है। इससे अधिक समस्या मेहता चौक व बीकेएन संस्थान के अंडरपास पर हुआ।
फसल के लिए लाभदायक
किसान संतलाल, रामानंद, हवा सिंह, रोहताश ताराचंद आदि किसानों ने बताया कि इस बार क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बरसात फसल के लिए अधिक फायदेमंद है। पिछले साल के मुकाबले इस साल फसलों के लिए अच्छी बारिश हो रही है। इस बार बारिश ने फसलों को मुरझाने नहीं दिया। जिससे उनकी बाजरे, ग्वार व कपास फसल अधिक पैदावार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें