फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास से निकाला जा रहा पानी, फिर भी नहीं हो रहा कम, समस्या जस की तस

विज्ञापन
फोटाे नंबर- 11पंप लगाकर अंडरपास से पानी निकालते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बहरोड रोड पर स्थित महिला कॉलेज के समीप बने अंडरपास में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया। पंप के द्वारा पानी अंडरपास से निकाला जा रहा है, लेकिन उचित निकासी नहीं होने के कारण पंप द्वारा निकाला गया पानी वापस अंडरपास में जमा हो जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि जमा पानी के कारण हादसों का खतरा भी बना हुआ है। वहीं स्कूल बस, गाड़ी और लोडिंग वाहन पानी के कारण खराब होकर रास्ते में ही रुक जाते हैं, जिस कारण समस्या का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वाले लोगों विशेष तौर पर महिला और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि अंडरपास में पानी जमा होने के कारण पैदल यात्री पगडंडी पर चलते हैं, जिस कारण पैर फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं वाहन गुजरते समय किचड़ उछलने से कपड़े भी खराब हो जाते हैं।

मोहल्ले में कई शादीयां, लेकिन मेहमानों को पानी से गुजरना पड़ेगा :
स्थानीय लोगों ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन से आगामी कुछ दिनों तक मोहल्ले में कई शादियां होनी है। लेकिन अंडरपास में जमा पानी के कारण शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को पहले पानी से गुजरना होगा। वहीं अधिकतर शादी कार्यक्रमों का आयोजन रात को किया जाना है जिस कारण अंडरपास में जमा पानी के कारण आवागमन करने वाले लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

-
अंडरपास में पानी जमा होने के कारण यहां से गुजरने वाली कई चार पहिया वाहन खराब हो चुके हैं। जिसमें स्कूली बस भी शामिल है। वहीं जमा पानी के कारण हादसों का भी खतरा बना रहता है।
अजय कुमार, स्थानीय निवासी बहरोड रोड।

अंडरपास में जमा पानी को पंप के द्वारा निकाला तो जा रहा है लेकिन वापस जमा हो जाता है। जिस कारण पंप द्वारा निकाले जाने वाली पानी का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
कुलदीप जांगिड, स्थानीय निवासी, बहरोड रोड।

वर्जन:
अंडरपास में जमा पानी की उचित निकासी के लिए गत सोमवार को अंडरपास का दौरा कर जायजा लिया गया था। अंडरपास में जहां से पानी जमा हो रहा है, वह हिस्सा रेलवे के अधीन है। आगामी कुछ दिनों में रेलवे अधिकारियों से इस बाबत बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

पवन, जेई, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें