फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी नहीं मिला किसानों को डीएपी

विज्ञापन
फोटो नंबर-22नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में बंद पड़ा खाद केंद्र। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सरसों और गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए किसान खेतों में डीएपी की बुआई करते हैं। केंद्र पर डीएपी बैग की उपलब्धता नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत सोमवार को 153 डीएपी बैग वितरित किए गए थे। उसके बाद से पिछले दो दिनों से किसानों को डीएपी बैग वितरित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सरकारी केंद्र द्वारा डीएपी बैग के लिए डिमांड भेजी गई हैं, ऐसे में संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में डीएपी बैग की खेप केंद्र पर पहुंच जाए। बुधवार को कई किसान केंद्र पर डीएपी बैग लेने के लिए पहुंचे लेकिन बैग नहीं होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। ऐसे में अभी किसानों को डीएपी की किल्लत से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें