फोटो नंबर- 15नारनौल डिपो के प्रवेश द्वार पर जमा बारिश का पानी। संवाद
नारनौल। बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर बारिश का पानी भरने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वर्कशॉप में बारिश व सीवरेज का पानी भरा रहता है।
नारनौल डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में जाम पाइप को बदला जाएगा और उचित ढाल पर नए पाइप लगाई जाएगी। वहीं प्रवेश द्वार व बस स्टैंड परिसर में जहां कहीं भी गड्ढे हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
सीवर जाम होने के कारण बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय के दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। जिस कारण कई बार शौचालय को बंद रखना पड़ता था। जिसके समाधान के लिए सीवर चैंबर में पनडुब्बी मोटर लगाई गई है ताकि सीवरेज जाम की स्थिति नहीं बने। कुछ दिनों से पनडुब्बी मोटर खराब हो गई थी, जिस कारण सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई थी। जिसकी सफाई की गई और पनडुब्बी मोटर को ठीक किया गया।