नारनौल। गर्मी में मरीजों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में आरओ युक्त तीन वाटर कूल लगाए गए है। वाटर कूलर नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में संचालित ओपीडी, सर्जीकल वार्ड व गायनी वार्ड में लगाए गए है।
नागरिक अस्पताल में करीब 4 पानी की टंकी बनी हुई जिसमें पानी तो ठंडा आता है। लेकिन उचित साफ-सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय डबास ने बताया कि आवश्यकता अनुसार 5 वाटर कूलर की मांग मुख्यालय से की गई थी।
इसमें से 3 वाटर कूलर मिलने के बाद शनिवार को उन्हें आमजन के लिए चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में अब 5 वाटर कूलर और 2 वाटर डिस्पेंसर लगे हुए है।