फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पारदी गुलेल गैंग से पूछताछ में बड़े खुलासे, कांग्रेस नेता के घर में घुसने में दो शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सात बदमाशों में से दो आरोपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर में घुसने की वारदात और इलाके में हुई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम ने 22 मई को मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अब तक चार अलग-अलग आपराधिक मामलों का खुलासा हो चुका है।
आरोपियों ने सबसे पहले 14 मई को भिवानी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अगले दिन महेंद्रगढ़ शहर से दो मोटरसाइकिलें चोरी की गईं। वहीं 16 मई को नारनौल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर में घुसने और दो बाइक चोरी करने की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीराम, अभय, अर्जुन, वीरेंद्र, सुनील, चांद और विजय के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विजय पर 15 हजार और चांद पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ऑटोमैटिक पिस्तौल, कारतूस, देसी कट्टा, सेंधमारी के औजार, मोबाइल, घड़ी और गुलेल बरामद की है। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल भी हुए हैं। लगातार बढ़ रही चोरी और घरों में घुसपैठ की घटनाओं से इलाके के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें