फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ पानी के अवैध कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम का शुक्रवार को अवैध पेयजल कनेक्शन काटने का अभियान जारी रहा। शुक्रवार को टीम ने मोदाश्राम से भाई राम सिंह की कोठी रोड पर आठ अवैध कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में पिछले दो दिन में 13 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। टीम पिछले एक सप्ताह के दौरान शहर में 66 अवैध पेयजल कनेक्शन काट चुकी है। दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर विभाग की ओर से उपभोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। अवैध कनेक्शन वालों को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से एक सप्ताह से शहर में अवैध कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 66 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। ये सभी कनेक्शन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित अधीरा बूस्टर की मुख्य लाइनों से जुड़े हुए थे। शुक्रवार को भी टीम ने जेई दीपक के नेतृत्व में मोदाश्रम मंदिर से भाई राम सिंह की कोठी वाले रास्ते पर यह अभियान चलाया। उपभोक्ताओं ने अपने पेयजल कनेक्शन अवैध रूप से मुख्य लाइन से जोड़ रखे थे। विभाग के पास इस रोड पर अवैध कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ कई शिकायतें की हुई थीं ।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से अवैध पेयजल कनेक्शन काटे जाने का अभियान जारी है। शुक्रवार को आठ अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। जो मुख्य लाइन से जोड़े हुए थे। अब तक 66 अवैध कनेक्शन काटे जा चुके हैं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सभी को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

- दीपक यादव, जूनियर इंजीनियर, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें