फोटो-11 गांव बेवल में सड़क पर फैला दूषित पानी। स्त्रोत- संवाद
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव बेवल में पिछले 8 सालों से गांव की मुख्य फिरनी में गंदा पानी जमा होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व दिशा की ओर यह गांव की फिरनी जो गांव को जोड़ती है। इस फिरनी पर गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से पिछले 8 सालों से गंदा पानी खड़ा रहता है। इससे आसपास के रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तो उनका वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस गंदे पानी की निकासी न होने कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं गंदगी के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। इसकी शिकायत बीडीपीओ को भी लिखित में की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
गांव की मुख्य फिरनी साढ़े 27 फिट चौड़ी है, जिसका निर्माण कार्य बीडीपीओ के अंतर्गत आता है। इसके लिए प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। 2011 में पानी की लाइन बिछाई गई थी, उस समय मार्ग को खुर्द-बुर्द किया गया व इतना ही नहीं उसके बाद 12 इंच मोटी सीवर लाइन के लिए खोदाई की गई। इसके कारण यह मुख्य मार्ग गंदे पानी के जमावड़े में तब्दील हो गया।
योगेन्द्र सिंह, सरपंच बेवल।