फोटो-10 वॉलीबॉल विजेता टीम को सम्मानित करते सरपंच राजकुमार व मेला कमेटी। स्त्रोत- संवाद
सीहमा। सीहमा खंड के गांव सलुनी में बाबा भैया का विशाल मेले एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हुई।
वाॅलीबाॅल में प्रथम सलुनी को 25 हजार रुपए व द्वितीय चांदवास को 15 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। कबड्डी में प्रथम विजेता टीम गहली को 21 हजार व द्वितीय आदमपुर को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। मेले में कुश्तियां 50 रुपए से लेकर 11 हजार तक करवाई गई। 51 सौ रुपए कि कुश्ती कुलदीप बाघोत ने जीती। वही 11 हजार रुपए की नैनी पहलवान ने जीती। सरपंच राजकुमार ने बताया कि खेलकूद से न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि रोजगार एवं यश व सम्मान भी प्राप्त होता है। मेले में गांव के सरपंच राजकुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मेले में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सीहमा के चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार रहे। इस मौके पर पूर्व सरपंच अजीत, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, डॉ. रामवतार, कप्तान, विजय सिंह, जसवंत, विनोद, अजीत, रविंद्र शर्मा, अजय यादव के मेला कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।