फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज हजारों लीटर पानी बह रहा व्यर्थ

Sun, 15 Nov 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में अनेक जगह पानी की लाइनें लीक हैं। वहीं कई जगह नल कनेक्शन टूटे हुए हैं। जिनसे रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़कों व नालियों में बह जाता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कई मोहल्ले के लोगों को कई कई दिनों तक पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। ऐसे में सरकार की लोगों तक प्रति व्यक्ति 75 लीटर पेयजल पहुंचाने की योजना को भी पलीता लग रहा है।

इसके अलावा लाइन लीक होने से उनमें गंदा पानी जा रहा है, जो सप्लाई के समय घरों के नलों में आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य चौराहे पर एक बड़ी लाइन लीक हो रही है। इससे वहां पर रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा रविदास मंदिर मार्ग पर बुरे हालात हैं। यहां पानी आपूर्ति के समय टूटी लाइनों से रोजाना पानी बह रहा है। वहीं विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।

शहर में लोगों को स्वच्छ पेयजल की पूर्ति करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइनें बिछाई हैं, मगर ये पेयजल लाइनें कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई हैं।

इसके कारण इन टूटी लाइनों से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह जाता है। इससे लोगों को सही मात्रा में पेयजल नहीं मिल रहा। हालात यह हैं कि इस मौसम में भी कई मोहल्लों में तो तीन से चार दिनों में एक बार पानी आ रहा है।

वहीं कई बूस्टर के साथ लगते मोहल्लों में दिन-रात पानी मिल रहा है। लाइन टूटी होने से गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। क्योंकि लाइनों में पानी जाने के बाद गंदा पानी इनमें चला जाता है, जो बाद में लोगों के घरों में आपूर्ति हो रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

शहर में कई जगह टूटी हैं लाइन
शहर में पेयजल आपूर्ति की लाइन कई जगह टूटी हुई हैं। शहर के मुख्य बाजार में एक निजी टेलीकोम कंपनी की ओर से तीन-चार माह पूर्व तार डाले गए थे। जिसके कारण इस कंपनी ने पेयजल लाइनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। महावीर मार्ग पर पुरानी सराय की ओर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर इसकी वजह से एक बड़ी पेयजल लाइन टूटी हुई है। इस लाइन में से रोजाना पेयजल आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। वहीं आसपास व इस लाइन से आगे कनेक्शन लेने वाले लोगों को पूरी मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है।

मुख्य चौराहे पर टूटी लाइन, बह रहा पानी
शहर के मुख्य चौराहे महावीर चौक पर गत कई दिनों से मुख्य लाइन टूटी हुई है। जिससे यहां पर गहरा गड्ढा भी हो गया है। यहां भी रोजाना पानी आपूर्ति के समय पानी बह जाता है।

रविदास मंदिर के पास टूटे कई पाइप
यहां के रविदास मंदिर के पास भी कई पाइप काफी समय से टूटे हुए हैं। इनके समाधान की ओर भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। इसके कारण अब वहां पर इन नलों से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। साथ ही वहां पर यह पानी मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है। इससे गंदगी और कीचड़ की समस्या भी हो रही है। वहीं मच्छरों के पनपने का डर भी वहां के लोगों को सता रहा है। सर्दियों के मौसम में पानी भरने की समस्या ज्यादा हो जाएगी।

टूटी लाइनों से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति
इन टूटी लाइनों के कारण शहर में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। शहर के अनेक मोहल्लों में इन टूटी लाइनों से गंदा व बरसाती पानी इनमें चला जाता है तथा आपूर्ति के समय यह लोगों के घरों में आता है। इससे बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है।

एक तरफ लोगों को सही मात्रा में पानी नहीं मिल रहा। वहीं दूसरी ओर टूटी लाइनों से पानी व्यर्थ बह रहा है। विभाग को इन लाइनों को दुरुस्त कराना चाहिए। -विजेंद्र एडवोकेट

शहर में कई जगह पानी की लाइनें टूट गई हैं। इससे पानी बेकार ही नालियों में बह रहा है। इससे कई प्रकार से नुकसान हो रहे हैं और पूरा पानी भी नहीं मिल रहा। -सुशील कुमार चौटाला

पानी की टूटी लाइनों से जहां पानी व्यर्थ बह जाता है, वहीं इनमें गंदा पानी चला जाता है। जिससे वह बाद में नलों में आपूर्ति होता है। इसके कारण लोग परेशान हैं। -दिनेश शर्मा

पानी की टूटी पाइप लाइनों से लोगों को भी बहुत परेशानी होती है। इन टूटी लाइनों का पानी दिनरात व्यर्थ नालियों में बह जाता है। इसके कारण नालियों व सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। -शिव कुमार

जहां-जहां पुरानी लाइनें और नलके टूटे हुए हैं। वहां-वहां वे इनको चैक करा लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। वे कहीं बाहर गए हुए थे, आज वापस आ रहे हैं। जेई से कहकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। -अमित जैन, एसडीओ, नारनौल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें