फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो संदिग्ध मरीज आए सामने

Sat, 14 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल के बाद अब महेंद्रगढ़ में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में दो संदिग्ध के मामले सामने आए हैं हालांकि अभी उनकी डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन उनके लक्षण डेंगू के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डेंगू के एक मरीज की जयपुर में इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत भी हो गई। यहां तक की मालड़ा गांव के ग्रामीणों ने सीएमीओ से फॉगिंग की मांग की थी।

 सोमवार को सिविल अस्पताल में गांव बेरी की एक किशोरी पूजा तथा लावन गांव का 20 वर्षीय वृंदावन में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इन  दोनों की प्लेटलेट्स कम पाई है और कम होती जा रही हैं। हालांकि डेंगू की अभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन चिकित्सकों ने वृंदावन को नारनौल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें