फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने वार्डबंदी को लेकर 27 आपत्तियों की सुनवाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2021 से संबंधित वार्ड बंदी प्रक्रिया पर एतराज व दावों की वीरवार को सुनवाई हुई। जिला परिषद के वार्डों के लिए 27 एतराज पर सुनवाई एसडीएम मनोज कुमार ने संबंधित ग्राम पंचायतों के एसईपीओ व दूसरे कर्मियों की मौजूदगी में की। आम नागरिकों के एतराज पेश करने की अंतिम तिथि 25 मई थी। एसडीएम ने सभी लोगों की सुनवाई कर एडीसी के पास तैयार कर प्रेषित कर दी हैं।
विज्ञापन

अटेली-बेगपुर निवासी पिछली बार वार्ड 11 से प्रत्याशी रहे तरुण तिवाड़ी ने वार्ड में कादीपुरी गांव को जोड़ने पर अपना एतराज जताया। तिवाड़ी ने कहा कि कादीपुरी का वार्ड 11 से कोई मेल नहीं है तथा इसे हटाकर दुलोठ जाट से जोड़ा जाए। एसडीएम ने कादीपुरी को वार्ड 11 से हटाने की बात मान ली।
नई वार्ड बंदी से पहले जिले में 20 वार्ड थे लेकिन अब 19 हो गए हैं। जबकि जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। वही जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के तहत ग्राम पंचायत के मामले में संबंधित सर्कल राजस्व अधिकारी तथा पंचायत समिति व जिला परिषद के मामले में एसडीएम नारनौल के पास एतराज व दावों की सुनवाई सर्कल राजस्व अधिकारी व एसडीएम नारनौल ने 26 व 27 मई तक सुने। इन दोनों के निर्णय के खिलाफ एडीसी के सामने अपील दायर करने की अवधि 28 से 31 मई तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 1 व 2 जून को अतिरिक्त उपायुक्त इन सभी अपील पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली के तहत वार्ड बंदी का अंतिम प्रकाशन 4 जून को होगा। बता दें कि अटेली खंड पहले 9, 10, 11 में था लेकिन अबकी बार खंड के गांवों को इससे ज्यादा वार्डों में तब्दील कर दिया गया हैं। वार्ड बंदी में न तो पटवार सर्कल का ख्याल रखा गया तथा ना ही ब्लॉक, दूरी का पालन किया गया। प्रशासन में हस्तक्षेप रखने वाले नेताओं ने अपनी पसंद के गांवों को अपने हिसाब से वार्ड बंदी में शामिल कर लिया गया। वहीं एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों व दूरी के हिसाब को ध्यान में रखकर वार्डबंदी की गई है। किसी प्रकार की गलती व चूक ना हो इसके लिए पहले भी सुनवाई हुई थी उसके बाद कोविड संक्रमण को ध्यान में रख कर फिर से मौका दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें