फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल संकट से उबला वार्ड-11, मटका फोड़कर जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो नंबर- 11पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड 11 के निवासी। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
नांगल चौधरी। वार्ड-11 स्थित शारदा कॉलोनी की एसबीआई बैंक वाली गली में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण शनिवार को वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वार्ड-11 के लिए विशेष रूप से बिछाई गई पाइपलाइन से ही जलापूर्ति होती है लेकिन एसबीआई बैंक के पास वॉल लगे होने के कारण वार्ड 11 के हिस्से का पानी वार्ड संख्या 3 की ओर चला जाता है। इससे शारदा कॉलोनी समेत पूरे क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।
वॉर्ड 11 के प्रधान सोनू तंवर के नेतृत्व में राजेश योगी, हंसराज फौजी, पंडित श्याम लाल, महावीर, सोमदत्त जांगड़ा, पप्पू लुहार, करण सिंह राजपूत, लीलाराम, शारदा, इंदिरा व मारुति सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधान सोनू तंवर ने बताया कि शारदा कॉलोनी में पिछले सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। कई बार पब्लिक हेल्थ एसडीओ को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पानी की किल्लत के चलते लोगों को दूसरे वार्डों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और पब्लिक हेल्थ विभाग के बूस्टिंग स्टेशन पर ताला जड़कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है ताकि लोगों को मूलभूत सुविधा के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें