फोटो 05 गांव जैलाफ में स्थित बदहाल रास्ता। ग्रामीण
नारनौल। गांव जैलाफ के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने शनिवार को गांव की गलियों, मुख्य रास्ते व फिरनी के निर्माण की मांग की है। वहीं विकास एवं पंचायत मंत्री के नाम ईमेल ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के डायरेक्टर को भेजकर रास्तों को सही कराने का निवेदन किया है।
पत्र में कहा गया है कि जैलाफ गांव के मुख्य रास्ते गलियारे, गांव की गलियां व गांव की फिरनी का रास्ता बेहद उबड़-खाबड़ है। इससे ग्रामीणों को इन रास्तों से आने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिव्यांग बच्चों व महिलाओं व पुरूषों का तो घर से निकलना ही दूभर हो गया है।
पत्र में गांव में भंईयां बाबा से आश्रम तक, सरपंच के घर से फिरनी रोड तक, पंच घर से फिरनी तक, मेहर चंद होलदार के घर से पानी की टंकी तक, फिरनी ढ़ाबा से होली वाली टंकी तक व हीरामल आश्रम से तेजा की ढाणी तक के रास्तों को ठीक कराने का आग्रह किया गया है। संवाद