फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ वांछित आरोपी संजय कालबा, दो आरोपियों के साथ हुआ गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 05:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

तलाशी के दौरान संजय के कब्जे से मैगजीन सहित पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। अन्य आरोपियों और उनकी गाड़ी से भी एक डोगा व कई कारतूस मिले हैं। । 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए नारनौल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या समेत कई मामलों में वांछित आरोपी संजय उर्फ संजय कालबा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दो साथियों घनश्याम निवासी गोपालपुरा (राजस्थान) और आदित्य निवासी अकबरपुर को भी अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम को 13 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार आरोपी संजय अपने साथियों के साथ गाड़ी में घूम रहा है। सूचना के बाद सीआईए इंचार्ज ने दो विशेष टीमों का गठन कर रेवाड़ी रोड से नांगल चौधरी जाने वाले पुल के नीचे और अन्य स्थानों पर नाकाबंदी कर दी।

रात करीब 11:25 बजे तेज रफ्तार कार नाके की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और वहां से फरार हो गए। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा शुरू कर दिया। नीरपुर बस स्टैंड के पास भी आरोपियों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी चिंकारा फॉरेस्ट से लगते जंगली क्षेत्र की तरफ भाग निकले। पुलिस द्वारा ओवरटेक कर गाड़ी रोकने पर तीनों आरोपी बाहर निकल आए और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी और हवाई फायर किए, लेकिन आरोपी लगातार फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में संजय के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसके दोनों साथियों को भी काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान संजय के कब्जे से मैगजीन सहित पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। अन्य आरोपियों और उनकी गाड़ी से भी एक डोगा व कई कारतूस मिले हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजय आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट और धमकी समेत 13 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें