फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर डाले वोट

Wed, 04 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11रेलवे स्टेशन पर चुनाव के दौरान बैठे चुनाव अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर बुधवार को नारनौल के रेलवे स्टेशन पर भी बूथ बनाया गया। कर्मचारियों ने मतदान किया। रेलवे स्टेशन पर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कर्मचारियों में खासा उत्साह रहा। नारनौल स्टेशन पर यह चुनाव अधिकारी रमेश मीणा की देखरेख आयोजित किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन पर चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चली। नारनौल रेलवे स्टेशन पर बनाए गए बूथ नंबर 12 में 307 कर्मचारियों के वोट है। इसमें करीब 159 कर्मचारियों ने मतदान किया। अब वीरवार को भी मतदान किया जाएगा। कर्मचारी मतदान करने के अपने-अपने स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से आते-जाते रहे। यह मतदान उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ व नार्थ पश्चिम रेलवे एंपलाइज यूनियन कर्मचारियों के मध्य चल रहा है। इस बारे में चुनाव अधिकारी ने बताया कि ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए यह चुनाव पूरे देश में आयोजित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह चुनाव चार व पांच दिसबंर को दो दिन तक होंगे। नारनौल रेलवे स्टेशन के बूथ पर मावंडा स्टेशन से लेकर खोरी स्टेशन तक के कर्मचारियों ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में चला व सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें