फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी निकाली, स्वच्छता अभियान भी चलाया

Tue, 24 Jun 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21राज्य स्तरीय एनएसएस कैंप के तीसरे दिन प्रभातफेरी स्वयं सेवक। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन



राज्यस्तरीय आवासीय एनएसएस कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत स्वयं सेवकों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई का कार्य किया। यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम रेवाड़ी रोड स्थित निजी स्कूल में आयोजित किया जा रहा है।
डाॅ. संदीप शर्मा ने कहा कि आज खानपान बदलने के कारण युवाओं में रक्त की कमी सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने संतुलन भोजन, शारीरिक स्वच्छता व विभिन्न प्रकार की बीमारियों और उनके रोकथाम के विषय में विस्तार से बताया। अगले सत्र में पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान हुआ।
विज्ञापन

समाजसेवी तनिष राव ने युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, उनके करियर, समाज में उनकी भूमिका विषय पर स्वयं सेवकों को जागरूक किया। मंच का सफल संचालन प्रवक्ता पवन कुमार ने किया।
जिला एनएसएस समन्वयक चरण सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक देश की दशा व दिशा बदलने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके बाद स्वयंसेवकों ने ग्रुप डिस्कशन में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने शिविर की गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के उप प्राचार्य नरेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, कप्तान सिंह, विजय, सुरेश, महेंद्र सिंह, अनूप, मंजू, सावित्री, पूजा, सुमन, पूजा, वंदना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें