फोटो नंबर- 26सेना की टीम के साथ स्थानीय खिलाड़ी व ग्रामीण। स्रोत-कोच
नारनौल। मोखुता खेल नर्सरी में सेना की 3 टीमें अभ्यास के लिए पहुंची है। खेल नर्सरी में 24 जाट रेजीमेंट, 6 जे एंड के रेजिमेंट और 58 आर्म्ड रेजिमेंट की टीमें स्थानीय खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल का अभ्यास कर रही है।
कोच धर्मपाल ने बताया कि नियमित अंतराल पर सेना की टीमें खेल नर्सरी में अभ्यास के लिए आती है। इससे खिलाड़ियों को सेना के जवानों के जीवन को करीब से देखने का मौका मिलता है।
इससे प्रेरणा पाकर अनेक खिलाड़ी सेना में शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित करते हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अनेक खिलाड़ी सेना में शामिल होकर देश सेवा कर रहे हैं।
बॉक्स
सेना में जवान किस तरह कार्य करते हैं, यह सीखने का अवसर मिलता है। मुझे सेना का अनुशासन पसंद है। मैं भी सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहता हूं। -राजशेखर, वॉलीबॉल खिलाड़ी
बॉक्स
सेना के जवानों के साथ वॉलीबॉल के अभ्यास से खेल में सुधार हुआ है। जवानों से मिलें अनुभव से प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिली है। -प्रिंस, वॉलीबॉल खिलाड़ी