फोटो नंबर- 22धोलेडा खेल नर्सरी में वॉलीबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत- कोच
नारनौल। जिले में वॉलीबॉल खेल ग्रामीण युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय खेल बनकर उभरा है। ग्रामीण इलाकों में इस खेल को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि गांवों में बनने वाले खेल मैदानों में दौड़ने के लिए ट्रैक और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जा रहा है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए सत्र 2026-27 में जिलेभर में 10 वॉलीबॉल खेल नर्सरियां शुरू की गई हैं। ये नर्सरियां गांव नियामतपुर, मारोली, धानौता, महरमपुर, कारोली, धोलेडा, डेरोली जाट, जैलाफ, मोखुता और बुढवाल में स्थापित की गई हैं। प्रत्येक नर्सरी में ट्रायल के आधार पर 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ग्रामीण युवा खेलों के साथ-साथ पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी में भी सक्रिय रहते हैं जिससे वॉलीबॉल उनकी फिटनेस और चयन प्रक्रिया में निभाता है। पिछले वर्ष जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया था।
वर्जन :
जिले में वॉलीबॉल सबसे अधिक लोकप्रिय खेल है इसलिए सबसे ज्यादा खेल नर्सरी वॉलीबॉल खेल के लिए ही आवंटित की गई है। उम्मीद है खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन जिले का नाम रोशन करेंगे।
-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल