फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाॅल और दौड़ प्रतियोगिता से युवाओं को नशे से बचाव का दिया संदेश

Sun, 19 May 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। जिले में खेलों के माध्यम से नशे के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा द्वारा चलाए नशे के प्रति विशेष अभियान के तहत गांव छिलरो में पुलिस टीम ने युवा पीढ़ी को नशे के प्रति जागरूक किया और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा गांव छिलरो में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। गांव के युवाओं के बीच वॉलीबाॅल और दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। खेलों के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है।
थाना निजामपुर प्रबंधक निरीक्षक जगदीश ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे करके युवाओं को अपनी चपेट में ले लेता है। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। थाना प्रबंधक ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें