फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकि संस्थान का किया भ्रमण

Wed, 26 Feb 2025 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे संख्या:51-राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के विद्यार्थी  बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के विद्यार्थियों ने बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल का शैक्षिक भ्रमण किया। यह भ्रमण राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और नवाचार से जुड़ी जानकारी ली। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और अन्य तकनीकी विषयों की बारीकियों से अवगत कराया।
प्राचार्य सुनील खुडानिया ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक समझ मिलती है। राजेश चतुर्वेदी, पूनम कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके करियर मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें