फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया विश्वकर्मा दिवस

विज्ञापन
फोटो नंबर-20विश्वकर्मा दिवस पर औजारों व मशीनों की पूजा करते कारीगर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस दौरान कारीगरों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस पर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों और कार्यशालाओं में धार्मिक आयोजन किए गए। कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों ने अपने औजारों, मशीनों और उपकरणों की साफ-सफाई कर तिलक लगाया और पूजा-अर्चना की।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण कला का देवता माना जाता है। इसी कारण इस दिन औजारों और मशीनों की पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

पूजा के बाद भगवान विश्वकर्मा को प्रसाद का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने परिवार की सुख-शांति, कारोबार में बरकत और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें