फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विशाल ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बास खुडाना निवासी विशाल सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता है। स्वर्ण पदक जीतने के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में भी विशाल सिंह ने एशिया के टॉप नौ शूटरों में पांचवां स्थान पाया है। दो से 14 फरवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया के 40 देशों के शूटर शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विशाल ने दस मीटर एयर राइफल पुरुष टीम में देश के स्वर्ण पदक जीता है। अपने साथी खिलाड़ी रूद्रांश पाटिल व अर्जून बाबूता के साथ मिलकर 1884.7 का स्कोर बना देश की झोली में पदक डाला।
विशाल सिंह के पिता ओमेंद्र सिंह ने बताया कि विशाल वर्ष 2021 में भारतीय सेना के 11 पैरा कमांडो रजिमेंट में भर्ती हुआ था। वर्ष 2021 से ही शूटिंग का अभ्यास कर रहा है। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत बाबा जयराम दास पाली धाम पर बाबा के दर्शन कर बाबा के चरणों में शीश नवाएंगे। इससे पूर्व गांव के शिव मंदिर में विशाल के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें