नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में शनिवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है लेकिन इसके बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल सोशल मीडिया के दुरुपयोग व डाटा चोरी जैसे खतरों की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. नरेश कुमार, निर्मला यादव, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. सुशील, डॉ. नवीन सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। संवाद