फोटो नंबर- 08गौड़ सभा में भगवान परशुराम का पूजन करते सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा व अत
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा ने बुधवार को सभा भवन के नजदीक एक निजी स्कूल में गीता जयंती समारोह व मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा और पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधान राकेश मेहता ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सबका सम्मान किया है। मंत्री ने गौड़ सभा के नए भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि डाॅ. अरविंद शर्मा अब सरकार में मंत्री रहकर उनके कार्यकाल में की गई सभी घोषणाओं को पूरी करते हुए 36 बिरादरी के उत्थान का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में गौड़ सभा के नए भवन में 51 हजार रुपये देने वाले सुधीर शर्मा, डाॅ. सीबी शर्मा पूर्व आईपीएस राजस्थान सहित अन्य सभी अतिथियों का पटका व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
पवन कुमार
पवन कुमार