फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया डिपो धारक के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 25 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डिपोधारक के खलिफ प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव कांटी के ग्रामीणों ने वहां के डिपो होल्डर के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों व सरपंच ने डिपो धारक पर अधिकारियों से  मिलीभगत के आरोप लगाए।
विज्ञापन

गांव के सरपंच देवी सिंह व सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि गांव का डिपो होल्डर जो राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा था। उसकी शिकायत अधिकारियों से की तो उसकी सप्लाई बंद कर दी अब दूसरा डिपो होल्डर को सप्लाई दे दी गई। दूसरा डिपो होल्डर की सप्लाई भी पहला निलंबित व्यक्ति ही वितरित कर रहा है जो हर राशन धारक को चार-पांच किलो तक राशन कम वितरित किया और दो माह का राशन ही नहीं वितरित किया। हैरानी की बात तो जब  हुई जब निरीक्षक राजबीर से कम राशन देने की बात कही गई तो उन्होंने राशन वितरण करने वाले का पक्ष लिया। यहां तक भी राशन वितरण करने वाला राशन कम देने की बात स्वीकार कर रहा था। अधिकारी की  इस मिलीभगत पर ग्रामीण और भड़क गए तथा उसको राशन वितरित करवाना बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने अधिकारी पर यह भी आरोप लगाया कि मिलीभगत से निलंबित डिपोहोल्डर से राशन वितरित करवा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी डिपोहोल्डर से सांठगांठ कर यह काम करवाया जा रहा है। अन्यथा निलंबित डिपोहोल्डर पर कार्रवाई करनी चाहिए।
ग्रामीणों की माने तो यह बात आज से ही नहीं काफी दिनों से चल रही है। डिपो होल्डर जिसकी सप्लाई बंद की जा चुकी है। उसी से ही सप्लाई वितरित करवाई जा रही है। अधिकारियों की  मिलीभगत से चल रहा इस खेल में बड़े अधिकारी शामिल हो बड़ी बात नहीं है  क्योंकि बेधड़क गलत तरीके से बाटा जा रहा राशन यही बयां कर रहा है।  ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पीछे का दो माह का राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वहीं  ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए राशन वितरित करने वाला राशन को ताला लगाकर ही चला गया। गांव के सरपंच देवी सिंह ने बताया कि गांव के डिपो  होल्डर राशन वितरण करने में काफी समय से गड़बड़ी कर रहा था। इसकी शिकायत की गई तो इसका डिपो की सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद भी पता नहीं कैसे राशन वितरित कर रहा है।
इस बारे में निरीक्षक राजबीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डिपो अन्य को दिया हुआ है । राशन कम नहीं दिया जा रहा है।  फर्जी राशन वितरण करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाऐगी। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब लोगों का राशन डकारने का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। बार-बार शिकायतों के बाद भी अधिकारी उन्हीं लोगों को डिपो वितरित करने की जिम्मेवारी लगा रहे हैं जिसकी शिकायत काफी बार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें