फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में गांव दूलोठ, बाछौद, ताजपुर और राजपुरा जीता

Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव ताजपुर में बाबा नृसिंह मेले के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई मैच हुए। पहला मैच गांव दूलोठ व कांटी, दूसरा मैच गांव बाछौद व बोचड़िया, तीसरा मैच ताजपुर व सिहार और चौथा मैच सिलारपुर व राजपुरा के बीच हुआ।
विज्ञापन

इसमें क्रमश :गांव दुलोठ, बाछौद, ताजपुर और राजपुरा की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 34 टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रथम आने वाली को टीम को 51 हजार , द्वितीय को 31 हजार व तृतीय को 11 हजार व चतुर्थ को 5100 सौ. रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ सीरीज को भी 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पूर्व सरपंच इंद्रजीत और राजकुमार टाइगर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बनवारी साहब, राजाराम प्रधान, नंदलाल प्रधान, रोहताश पटवारी, सोमबीर राजपुरा, योगेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें