फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेस्ट सरपंच रतनपाल के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18गांव नीरपुर राजपूत में सरपंच को फूलमाला पहनाते हुए ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव नीरपुर राजपूत के सरपंच रतनपाल सिंह को बेस्ट सरपंच अवाॅर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद गांव के लोगों में उत्साह है। सरपंच के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरपंच रतनपाल सिंह को कंधों पर उठाकर गांव का भ्रमण कराया। गांव के पूर्व सरपंच हरपाल सिंह ने कहा कि सरपंच रतनपाल सिंह की मेहनत, ईमानदारी और लगन के कारण ही आज गांव का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि सरपंच ने गांव के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई है, जिसके चलते यह सम्मान मिला है।
सरपंच रतनपाल सिंह ने कहा कि उनका सपना है कि गांव को प्रदेश का सबसे सुंदर और विकसित गांव बनाया जाए। गांव को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने बताया कि गांव में खेल मैदान का निर्माण भी करवाया गया है ताकि युवा खेलों में रुचि लें। गांव के बुजुर्गों ने भी सरपंच के प्रयासों की सराहना और सरपंच को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें