फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। अघोषित बिजली कटौती से परेशान गांव धनौंदा, खरकड़ा बास, झाड़ली, छितरोली, सीहोर, खेड़ी तलवाना और कैमला के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जुलूस निकालकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो अतरलाल ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली कटौती बंद करने और व्यवस्था सुधारने के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही कटौती से आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। अतरलाल समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में रोजाना लंबे बिजली कट लग रहे हैं। बिजली अधिकारियों को कई बार बताने पर भी समस्या हल नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दो दिनों में आपूर्ति में सुधार न होने पर बड़ा आंदोलन होगा। वे उपमंडल अधिकारी बिजली विभाग कनीना के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने अधीक्षक अभियंता नारनौल, कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़ और उपमंडल अधिकारी कनीना को संबोधित ज्ञापन अतरलाल को सौंपा। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की गई।
ट्रांसफॉर्मरों पर रिले की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। बिजली आपूर्ति को सुचारु और निर्बाध बनाए रखने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, रामबिलास शर्मा, डॉ. मुकेश तंवर, कैलाश सेठ, मीर सिंह वैद्य, पवन तंवर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें