फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चहारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 15 छापड़ा सलीमपुर में चहारदीवारी निर्माण के दौरान मौजूद ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। छापड़ा सलीमपुर स्थित पशु अस्पताल की चहारदीवारी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ईंटों की गुणवत्ता काफी खराब है। वहीं चिनाई के बाद भी ईंटें उखड़ रही हैं जो चहारदीवारी की मजबूती पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि पशु अस्पताल की चहारदीवारी में उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाए। प्रदर्शन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि सिंहराज, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, रामसिंह, उदयभान, मेनपाल, अभय सिंह, अनिल, मनोज, गुलाब सिंह, दाताराम और रामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें