फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का विधायक कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 4अपनी मांगों को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपते जैलाफ के ग्रामीण।स्रोत ग्रामी
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के जैलाफ गांव में सड़कों, गलियों और गलियों की बदहाली को लेकर नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। खेतों में काम करने वाली महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों और गलियों की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत, मुकेश कुमार पंच, त्रिलोक चंद पंच व अन्य प्रतिनिधियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव के मुख्य मार्गों, गलियों व जैलाफ-चिंडालिया मार्ग का निर्माण करने की मांग की गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और खेती के कार्य में भारी दिक्कत आ रही है। मास्टर सूबे सिंह व किसान संगठन एआईकेकेएमएस के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जर्जर सड़कों पर लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। विधायक ने आश्वासन दिया कि गांव के रास्ते पंचायत विभाग और जैलाफ-चिंडालिया मार्ग मार्केट कमेटी से बनवाया जाएगा।
उन्होंने बस सेवा बढ़ाने और बोरवेल पाइपलाइन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुकेश कुमार पंच, रामकृपाल, महीपाल, मुकेश मुकदम, गुलजारी लाल, अजीत, छितरमल नंबरदार, राजेंद्र, विजय फौजी, मीना, बाला आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें