फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट में सुल्ताना तो वॉलीबॉल में नूनी कलां की टीम विजेता

Mon, 30 Mar 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 19 मेले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। सिहमा के गांव छाबड़ा सलीमपुर में सोमवार को चैत्र सुदी द्वादशी को बाबा रूपा दास महाराज की याद में मेले और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

आयोजक ओमप्रकाश खनगवाल ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुल्ताना गांव की टीम रही, वही द्वितीय स्थान पर सिहार गांव की टीम रही। वहीं प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 11000 रुपये व द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 7100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नूनी कला व द्वितीय स्थान पर आइटीबीपी जाटूसना रही। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिताएं जारी थी।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा जटगावडा वाले की ओर से बाबा की महिमा का गुणगान किया जा रहा है व मेले में विशाल भंडारा भी लगा हुआ है। जिसमें सभी श्रद्धालु गण बाबा के चरणों में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें