फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खारीवाड़ा में नालियों में जमा गंदगी से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव खारीवाड़ा में सफाई के अभाव के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विभिन्न हिस्सों में नालियों की सफाई तो की गई है लेकिन उनमें से निकाली गई गंदगी लंबे समय से वहीं पड़ी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण मलखान सिंह, अतर सिंह नंबरदार, रामावतार सिंह, संजय कुमार, नरेश कुमार, वेद प्रकाश, लीलाराम, हनुमान फौजी, भंवर सिंह, विजय कुमार, मंजू राम, जगदीश, राजबीर सिंह, ईश्वर सिंह, टेक चंद, कैलाश चंद्र, रामकिशन और सूबे सिंह ने बताया कि मुडिया खेड़ा रोड, धर्मशाला, हरिजन बस्ती, गांव की फिरनी, स्कूल के पास, हनुमान मंदिर व पंचायत घर के आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, जबकि इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और सफाई कर्मी को गांव में नियमित व पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
मधु देवी, सरपंच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें