फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: सीजेएम

विज्ञापन
फोटो 12रक्तदाताओं को बैज लगाती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत:प्रशासन - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रेडक्रॉस संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिविर में 54 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। नीलम कुमारी ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और सभी नागरिकों को इसमें भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर रक्तकोष इंचार्ज डॉ. संगीता यादव, कैंप इंचार्ज राजकुमार व्यास, लेखा लिपिक ओमप्रकाश, टेकचंद यादव, सुमन कुमारी, शोभा रानी, सुनील कुमार, अरुण कुमार एवं कौशल कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें