फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की याद में शुरू किए अवॉर्ड

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- गांव धनौंदा में सतीश कौशिक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्
विज्ञापन
कनीना। गांव धनौंदा में मशहूर फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सतीश कौशिक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और सतीश कौशिक एक्स्ट्राऑर्डिनरी अवॉर्ड शुरू करने का निर्णय लिया गया। उनके पैतृक गांव में हुए इस कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

यह अवॉर्ड अगले वर्ष से शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, कला और सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके बचपन के सहपाठी राजेंद्र सिंह नंबरदार ने की।
समारोह का शुभारंभ अतरलाल एडवोकेट ने दीप प्रज्वलन कर किया। वक्ताओं ने सतीश कौशिक को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। कार्यक्रम में देवेंद्र, भूपेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश, औमप्रकाश यादव, राकेश यादव, कैलाश सेठ, कृष्ण सिंह फोरमैन, धीरज, जसमेर, मीर सिंह वैद्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें