फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने शुरू कराया शनि मंदिर का निर्माण, छह माह में होगा तैयार

विज्ञापन
फोटो 08 शनि मंदिर निर्माण से पूर्व विधि-विधान के साथ भूमि पूजन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सिहमा। गांव में शनिवार को हनुमान मंदिर के समीप ग्रामीणों की ओर से शनि मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर की नींव रखी गई।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से यहां शनि मंदिर निर्माण करवाने की इच्छा थी। इसी उद्देश्य से शनिवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के आपसी सहयोग और सहायता से करवाया जाएगा। मंदिर को करीब छह महीने में बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी बनेगा। मंदिर निर्माण में सभी ग्रामीण अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करेंगे। उहोंने कहा कि शनि मंदिर बनने से आसपास के ग्रामीणों को पूजा-अर्चना के लिए एक धार्मिक स्थल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

मंदिर केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी बनेगा। भूमि पूजन के दौरान ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की कामना की और इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें