फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने वाटर टैंक की चहारदीवारी बनवाने की मांग की

Wed, 28 Aug 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव फतेहपुर के वाटर टैंक की चहारदीवारी नहीं करने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य कार्यकारी अभियंता कार्यालय में जल्द से जल्द दीवार व तारबंदी करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि 29 मई को चहारदीवारी व तारबंदी न होने के कारण दो मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। तीन महीने का समय बीत जाने के बावजूद भी विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। सतीश, दलीप सिंह, ओम प्रकाश व पूर्व सरपंच रणवीर आदि ने बताया कि फतेहपुर में जो पानी का टैंक जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बनाया गया है, वह ग्रामीणों के खेतों के पास लगता है। सुरक्षा मानक न होने की वजह से गर्मी के दिनों में बच्चों की टैंक में डूबने से मौत हो चुकी है। वाटर टैंक की जो चहारदीवारी है, वह जगह-जगह से टूटी होने व ऊंचाई भी कम होने के कारण बच्चों का वाटर टैंक के पास जाना आम बात हो गई है। बच्चे वहां नहाने की कोशिश करते हैं व नहाने के दौरान कई हादसे हो चुके हैं।

वर्जन:
पंचायत के प्रस्ताव पारित करने के बाद सेफ्टी दीवार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसका टेंडर लग चुका है, लेकिन आचार संहिता के कारण काम करने में थोड़ी देरी हो रही है। आचार संहिता के बाद यह कार्य चालू किया जाएगा।- प्रदीप कुमार, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें