फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेडिकल कॉलेज के लिए संचालित बस से ग्रामीणों को भी मिल रही परिवहन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक एक घंटे के अंतराल पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे गांव कोरियावास व रामबास के लोगों को भी सुगम परिवहन की सुविधा मिली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए नारनौल बस स्टैंड से सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बस का संचालन किया जाता है। जिसमें से सुबह 8:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे संचालित होने वाली बस गांव कोरियावास व हसनपुर के लिए भी संचालित की जा रही है।
नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए बसों का संचालन किया जा रहा और ग्रामीणों की मांग पर दो बसों का संचालन गांवों में भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्री भार के अनुसार बसों के संचालन को बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने से पहले गांव कोरियावास व रामबास के लिए बसों का संचालन शून्य था। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें