फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गड्ढों और मलबे में गुम हुई गांवों की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला प्रजापति से दोहान नदी की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और कई हिस्सों की सतह उखड़ चुकी है। इसके अलावा मार्ग पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष प्रजापत, रमेश टांक, बलबीर प्रजापत और डॉ. रोहतास ने बताया कि इस सड़क से आसपास के करीब 10 गांवों के लोग रोजाना शहर की ओर आते-जाते हैं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों, दुकानदारों और किसानों के लिए यह प्रमुख रास्तों में शामिल है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को मलबे और गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है।
दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सड़क पर उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। रात के समय सड़क की स्थिति और भी परेशानी वाली हो जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़े मलबे की सफाई और मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से सड़क का जल्द निरीक्षण कराने, मलबा हटाने और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, इसलिए सड़क की समस्या का जल्द समाधान जरूरी है।

वर्जन:
मोहल्ला प्रजापति से दोहान नदी तक टूटे रोड की उच्च अधिकारियों डिमांड भेज रेखी है। स्वीकृति मिलने के बाद इस रोड का बनवा दिया जाएगा। इसके साथ-साथ जहां पर भी रोड टूटे हुए उनको भी रिपेयर करवा दिया जाएगा।-रमेश सैनी चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें