फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व आज

विज्ञापन
रावण के पुतले को अंतिम रूप देता कारीगर। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी दशहरा पर्व रविवार को शोभा सागर तालाब में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। पिछली बार दो जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया गया था। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते इस बार एक ही जगह पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिकल क्लब द्वारा पिछले कई दिनों से धार्मिक रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों द्वारा शोभा सागर तालाब में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव होंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला प्रधान राकेश शर्मा करेंगे। नितिन चौधरी ने बताया कि भगवान राम के इस विजय जुलूस के लिए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और जरूरतों का पूरा कर लिया गया हैं। मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रिनिंग के अलावा पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व पानी टैंकर इत्यादि की व्यवस्था की गई हैं। विजय जुलूस में लंकापति रावण अपनी सेना के साथ सबसे आगे रहेंगे। सुग्रीव, विभीषण, नल-नील, अंगद, जामवंत इत्यादि अपने-अपने रथों पर बैठ कर युद्ध स्थल की ओर जाते दिखाई देंगे। वहीं युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाते हुए भगवान सूर्यनारायण ढोल-नगाड़े के साथ विजय जुलूस की शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राजा राम-लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ विजय प्राप्त करने स्थल तक पहुचेंगे। शहर में सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें