फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धुंध के दिनों में सतर्कता जरूरी, लोग बोले-सुरक्षा पहले

Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15मुकेश वालिया, संस्थापक,गो सेवा मंडल , नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों का पालन न करना जैसे तेज गति, गलत ओवरटेकिंग, नशे में गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करना है। वहीं, जिम्मेदार विभागों की ओर से समय पर उचित कदम न उठाना जैसे उचित सिग्नलिंग, गश्त, सड़क सुरक्षा उपाय भी बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन

अब दिसंबर और जनवरी में कोहरे के कारण हादसे ज्यादा होने की संभावना रहती है। इससे जान-माल का खतरा बढ़ता है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए कुछ अधिकारियों व आमजन से बात की और इस समस्या समाधान खोजने की कोशिश की।

वर्जन
गोशालाओं में भी कोहरे और ठंड से बचाव के लिए अलाव, भूसे की पर्याप्त व्यवस्था और बीमार गायों के लिए विशेष देखभाल शुरू की गई है। अगर रात में लावारिस पशु दिखें तो नजदीकी गोशाला या सेवा समूह को सूचना दें ताकि समय पर उनकी सुरक्षा की जा सके।-मुकेश वालिया, गो सेवा मंडल संस्थापक, नारनौल
विज्ञापन




-
वर्जन

कोहरे के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सभी चालक-परिचालक को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सभी बसों पर चारों तरफ रिफ्लेक्टर टेप लगाए हैं। वहीं फॉग लाइट लगाने का कार्य भी किया जा रहा है जिससे कोहरे के दौरान दुर्घटना की संभावनाओं से बचा जा सकें।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो

-
वर्जन



विशेष चैकिंग अभियान चलाकर वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही है और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं नेशनल हाइवे पर नियमित रूप से पैट्रोलिंग कर गलत तरीके से सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।-अनिल कुमार, यातायात प्रभारी, नारनौल
वर्जन



गोवंनों को पकड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक सैकड़ों गोवंश को पकड़ कर नंदी गोशाला में छोड़ा गया है। वहीं गोवंश के गले में रिफ्लेक्टर टेप भी डाली जा रही है। जिससे कोहरे के दौरान सड़क पर चलने वाले गोवंश दिखाई दे।-विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद, नारनौल




बॉक्स

जल्द गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोकल रोड से नेशनल हाईवे पर चढ़ने के दौरान लोग कुछ दूर तक गलत दिशा में चलते हैं जो हादसों का मुख्य कारण है। प्रशासन से अपील है कि नेशनल हाइवे पर चढ़ने वाले चौक पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।-मुकेश सैनी निवासी मेहता चौक

-
बॉक्स



कई बार 18 साल से कम उम्र व वाहन चलाना सीख रहे बच्चे भी वाहनों को लेकर हाईवे पर निकल जाते हैं जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसलिए सभी नाकों पर पुलिस का सख्त पहरा होना चाहिए।-जयसिंह सैनी निवासी गणेश मार्केट




बॉक्स

हमारे गांव के पास से हाईवे पर कोहरे के दौरान हादसे हुए हैं। उनमें से अधिकतर वाहन चालकों ने शराब का सेवन किए हुए था। पुलिस को गहन जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटने चाहिए।-भाग सिंह निवासी गांव हमीदपुर

बॉक्स



प्रशासन से अपील है कि सड़कों पर बने गड्ढों और टूटे हुए ब्रेकर को ठीक किया जाए ताकि कोहरे के दौरान हादसों से बचा जा सकें क्योंकि कोहरे के दौरान गड्ढे व टूटे ब्रेकर दिखाई नहीं देते और हादसों की संभावना बनी रहती है।-कृष्ण कुमार निवासी गांव जाखनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें