फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी ने दूसरे गुट के प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो​ 28शहर थाना के बाहर प्रदर्शन करते किन्नर।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना में मंगलामुखियों के एक गुट ने दूसरे गुट के प्रधान व उसके सदस्यों के खिलाफ रविवार को भी प्रदर्शन किया। इसके बाद थाने के बाहर भी नारेबाजी की। वहीं उसके पोस्टर भी लगाए।
विज्ञापन

मंगलामुखी समाज गुट व महामंडलेश्वर महंत बुलबुल नंदगिरी गुट है। दोनों गुटों में कुछ दिनों से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसको लेकर शनिवार को भी उन्होंने महावीर चौक व मेहता चौक पर नारेबाजी कर वाहनों पर पोस्टर लगाए थे।
नारनौल के मंगलामुखी समाज का प्रधान मंगलामुखी न होकर एक आम इंसान है जिसको लेकर दूसरा गुट प्रदर्शन कर रहा है। उनका कहना है कि मंगलामुखियों का प्रधान मंगलामुखी ही होना चाहिए। रविवार शाम को भी महामंडलेश्वर गुट ने शहर के सेक्टर एक में प्रदर्शन किया और फिर करीब 20 गाड़ियों में सवार होकर शहर थाना पहुंच गए। जहां भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलामुखी गुट के प्रधान विनाेद सैनी ने कहा कि यह गुट पहले यहां रहता था। अब यह गुट फिर से कब्जा करना चाहता है। जिसके कारण वह बिना किसी वजह उन पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं मंगलामुखी गुट की गुरु मां महक किन्नर ने बताया कि उसके साथ बहुत अत्याचार हो रहा है बहुत गलत हो रहा है। विनोद सैनी को वे चाचा, भाई व बेटा बोलते हैं। इस गद्दी पर मालिक वह है, विनोद केवल सेवादार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें