फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विस में चुनाव सुधार प्रस्ताव पर रखे विचार

विज्ञापन
फोटो नंबर-29विधानसभा में चुनाव सुधार से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए  विधायक ओम प्रकाश
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा में चुनाव सुधार से संबंधित प्रस्ताव पर विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को अपने विचार रखे। विधायक ने प्रेस के नाम जारी बयान में बताया कि विधानसभा में चुनाव सुधार को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा आमजन के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए ऐसे विषयों पर चर्चा अत्यंत आवश्यक है। चुनाव सुधार से संबंधित प्रस्ताव देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ओम प्रकाश यादव ने कहा कि चुनाव सुधार केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया भर नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र की नींव, उसकी निष्पक्षता और संवैधानिक विश्वसनीयता से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही किसी भी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं, इसलिए चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बताया कि यह प्रस्ताव देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के अध्ययन और पुनरीक्षण की प्रक्रिया से भी संबंधित है। हरियाणा में भी इस तरह की प्रक्रियाएं समय-समय पर अपनाई जाती रही हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सके। विधायक यादव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चुनाव सुधारों के आवश्यक कदम उठाना समय की मांग है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें