खनन विभाग ने शुक्रवार को छापेमार कर कृष्णावती नदी में अवैध प्लांट तोड़े थे। अदालती स्टे होने के कारण एक प्लांट को सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसे संचालक ने रात को फिर अवैध खनन तथा बजरी वाशिंग करना शुरू कर दिया। इससे लोगों में रोष है। छापेमारी के बाद शाम को करीब पांच बजे अधिकारी नारनौल के लिए रवाना हुए, इसके 25 मिनट बाद बजरी वाशिंग करना शुरू कर दिया गया।
देर रात 7.30 बजे शहबाजपुर नदी में रातभर जमकर खनन किया गया। िग्रामीण रामसिंह, जयकिशन, लालाराम, हरिसिंह आदि ने रात में भी छापेमारी की मांग की है। इस मामले में जिला खनन अधिकारी भागीरथ वशिष्ठ ने बताया कि अदालती स्टे लेकर प्लांट संचालक अवैध खनन व बजरी वाशिंग करता है। जबकि स्टे आर्डरों में यथास्थिति के निर्देश हैं। स्थिति से जिला उपायुक्त व एसडीएम को अवगत करवा दिया। समाधान के लिए प्रशासन को कोर्ट स्टे तुड़वानी पड़ेगी।