नारनौल। नारनौल में 16 नवंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर और मुख्य मार्ग पर प्रतिबंध लगाया है। नारनौल-नांगल चौधरी रोड इस रोड पर भारी वाहन (ट्रक) बिल्कुल बंद रहेंगे। लोगों से अपील है कि वे भी इस रास्ते का कम इस्तेमाल करें। बता दें कि नई अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती कार्यक्रम का 16 नवंबर को आयोजन होगा। इसके लिए करीब 450 फुट लंबा और करीब 275 फुट चौड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को तैयार करने के लिए 100 से अधिक कारीगर गत 5 दिनों से कार्य कर रहे हैं।
भारी वाहनों की सुबह 5 से शाम 5 बजे तक रहेगा प्रवेश बंद
रेवाड़ी से आने वाले भारी वाहन जो भारी वाहन रेवाड़ी की तरफ से आकर नारनौल होते हुए निजामपुर/नांगल चौधरी जाते हैं, उनके लिए यह रास्ता सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। वहीं, सिंघाना से आने वाले वाहन गहली फ्लाई ओवर से होते हुए लहरौदा की तरफ जाएंगे।
कार्यक्रम में आने वाली बसों (भारी वाहनों) के लिए रूट और पार्किंग
नारनौल से जाने वाली बसों के लिए रूट में शहर से जाने वाली बसों के लिए नीरपुर-सेका- मंढाणा -148बी रूट का इस्तेमाल करें।
दादरी की तरफ से आने वाली बसों के लिए रूट: लहरौदा फ्लाई ओवर से लेफ्ट टर्न लेकर 148बी से होते हुए ढाणी भाठोठा उतरकर यू टर्न लेकर नारनौल-नांगल चौधरी 148बी रोड से पार्किंग तक जाएंगी।
रेवाड़ी की तरफ से आने वाली बसें और 152डी से आने वाली बसें 148बी से होते हुए ढाणी भाठोठा उतरकर यू टर्न लेकर नारनौल-नांगल चौधरी 148बी रोड से पार्किंग तक जाएंगी।
बसों के लिए पार्किंग की जगह जलमहल-सीआईए रोड/कमेटी रोड पर बनाई गई है।
जिले के आम लोगों के हल्के वाहनों के लिए रूट और पार्किंग:
रूट (किला रोड/मेहता चौक से), सीआईए रोड से थाना सदर नारनौल के सामने से होते हुए वाहन जल महल से राइट टर्न लेंगे।
यहां करें पार्किंग: नई सब्जी मंडी के गेट के सामने पार्किंग की जगह बनाई गई है।