फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर दूसरे दिन भी बिना टैक्स दिए गुजरे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी से नारनौल नेशनल हाईवे पर वीरवार को भी सिरोही बहाली पर टोल कलेक्शन का कार्य शुरू नहीं हो सका। बिना टोल दिए ही वाहन निकले। टोल शुरू करने को लेकर एनएचएआई और जिला प्रशासन विचार कर रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। इसलिए दूसरे दिन भी टोल कलेक्शन को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। दूसरी ओर टोल कंपनी प्रशासन और एनएचएआई के आदेश का इंतजार कर रही है। टोल कंपनी की ओर से टोल पर सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। वहीं आसपास के लोग अपने वाहनों को छूट देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को मामले ने तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद टोल कलेक्शन का कार्य रोक दिया था।
बता दें कि नेशनल हाईवे-148बी, जो कि नेशनल हाईवे-8 के पनियाला मोड़ से नांगल चौधरी-नारनौल-भांखरी हरियाणा बार्डर (पाचेरी) तक बनकर तैयार हो गया है। नारनौल-नांगल चौधरी के बीच सिरोही बहाली गांव के पास 16 लेन टोल बनाया है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें