फोटो संख्या:81- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में 16 नवंबर को मंडी बंद को लेकर बैठक करते मंडी एसोसिएशन
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान सूरत सिंह सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को सब्जी व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 नवंबर को महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह को लेकर सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ का अवकाश रखा जाएगा।
बता दें कि 16 को नारनौल की नई सब्जी मंडी में प्रदेश स्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहेंगे। मास्टर दिनेश सैनी ने बताया कि डोर टू डोर जाकर लोगों को नारनौल की नई अनाज मंडी में होने वाल महाराज शूर सैनी की कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जा रहा है।
बैठक में मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़ के वाइस चेयरमैन कृष्ण सैनी, सत्यनारायण सैनी, दयानंद सैनी, संजय सैनी, महेश सैनी, सुनील कुमार सैनी, ईश्वर अढ़ती, हेतराम सैनी, गोविंद राम सैनी, रमेश सैनी, नरेश हवलदार, वासुदेव सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।