फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जजपा कार्यालय में गूंजा वंदे मातरम्

विज्ञापन
फोटो 11स्वतंत्रता दिवस पर ढाणी बाठोठा में पौधरोपण करते ग्रामीण।स्रोत:संगठन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया। जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वंदे मातरम् का 150वां उत्सव भी मनाया गया। अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और शहीदों को नमन किया। संवाद
विज्ञापन



-
आजाद चौक पर मनाया स्वतंत्रता दिवस
नारनौल। आजाद चौक युवा संगठन ने ऐतिहासिक आजाद चौक परिसर में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। संस्था के संरक्षक विजय जिंदल ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव भगत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, प्रचार सचिव अशोक सैनी, मदन लाल सैनी, पुनीत जिंदल, बालकिशन सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद


-

नसीबपुर शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन
नारनौल। आजादी दिवस के अवसर पर मातृशक्ति प्रांत सेवा प्रमुख कृष्णा आर्या के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोग चमत्कारी मंदिर के पास एकत्र हुए और तिरंगे ध्वज लेकर नसीबपुर शहीद स्मारक पहुंचे। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मिथलेश यादव और कृष्णा आर्या ने लोकगीत गाए। इस यात्रा में कई लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन


-

बच्चों ने दी हरियाणवी संस्कृति की झलक
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस पर किशोरी लाल हाई स्कूल में रोटरी क्लब नारनौल सिटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व प्रधान विजय जिंदल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए और हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई। उषा यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति जगाते हैं। संवाद



शहीदों के बलिदान को किया नमन
नारनौल। यादव कल्याण सभा ने 16 अगस्त को नारनौल स्थित यादव धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। सभा के सचिव कंवर सिंह यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का नेतृत्व किया। उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता और भाईचारे का संकल्प दोहराया। यादव ने कहा कि यह दिन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का है। संवाद




स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 21 पौधे

नारनौल। युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 छायादार पौधे लगाए। यह पौधरोपण शनि देव मंदिर परिसर, ढाणी बाठोठा, भुंगारका, नांगल चौधरी में किया गया। टीम सदस्य पूर्ण ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें